Bihar Caste Census Report

Bihar Caste Census Report :

बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई है। बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13% है, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% हैं। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक हैं। बिहार सरकार ने विवादास्पद जाति आधारित सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

नीतीश कुमार प्रशासन के तहत किया गया सर्वेक्षण काफी बहस और कानूनी जांच का विषय रहा है। बिहार जाति-आधारित सर्वेक्षण, जिसे बिहार जाति आधारित गणना के रूप में भी जाना जाता है, ने कुल जनसंख्या 13 करोड़ से अधिक बताई है। उच्च जातियां या सवर्ण जनसंख्या का 15.52% प्रतिनिधित्व करते हैं। भूमिहारों की जनसंख्या 2.86%, ब्राह्मण 3.66%, कुर्मी 2.87%, मुसहर 3% और यादव 14% हैं।

Bihar Caste Census: कितने ओबीसी, कितने एससी, कितने सवर्ण.. बिहार जातीय जनगणना की पूरी लिस्ट यहां देखिए

Bihar Caste Census Report 2023: बिहार सरकार ने राज्य में जाति जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के जारी के होने के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। नीतीश ने जहां कहा कि इस जनगणना के हिसाब से सभा वर्गों के विकास और उत्थान के लिए काम किया जाएगा।

हाइलाइट्स

  • बिहार में जाति जनगणना की रिपोर्ट हुई जारी
  • राज्य की आबादी 13 करोड़ से ज्यादा, नीतीश-लालू ने किया ट्वीट
  • अलग-अलग जातियों की आबादी का किया गया है पूरा जिक्र

बिहार सरकार ने जाति जनगणना की रिपोर्ट आज जारी कर दी है। पिछले काफी वक्त से जाति जनगणना की रिपोर्ट जारी करने की मांग की जा रही थी। राज्य की कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है। सरकार ने अलग-अलग जातियों की जनगणना रिपोर्ट को जारी कर दिया है। आइए जानते हैं बिहार में किस जाति की कितनी आबादी है।

  • मुसलमान- 17. 7088 फीसदी
  • यादव- 14. 2666 फीसदी
  • कुर्मी- 2.8785 फीसदी
  • कुशवाहा- 4.2120 फीसदी
  • ब्राह्मण- 3.6575 प्रतिशत
  • भूमिहार- 2.8683 प्रतिशत
  • राजपूत- 3.4505 प्रतिशत
  • मुसहर- 3.0872 प्रतिशत
  • मल्लाह- 2.6086 फीसदी
  • बनिया- 2.3155 फीसदी
  • कायस्थ- 0.60 फीसदी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01 प्रतिशत
  • पिछड़ा वर्ग 27.12 प्रतिशत
  • अनुसूचित जाति 19.6518 प्रतिशत
  • अनुसूचित जनजाति 1.6824 प्रतिशत
  • सवर्ण 15.5224 प्रतिशत
  • किस वर्ग की कितनी जनसंख्या
  • पिछड़ा वर्ग जनसंख्या: 3 करोड़ 54 लाख 63 हजार 936
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग जनसंख्या: 4 करोड़ 70 लाख, 80 हजार 514
  • अनुसूचित जाति जनसंख्या: 2 करोड़ 56 लाख 89 हजार 820
  • अनुसूचित जनजाति जनसंख्या: 21 लाख 99 हजार 361
  • अनारक्षित जनसंख्या: 2 करोड़ 02 लाख 91 हजार 679
  • बिहार की कुल आबादी
  • 13 करोड़, 07 लाख, 25 हजार 310
  • Home
Bihar Caste Census

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*